Jharkhand SSC CGL जिसका एग्जाम डेट आ गई है तो लिए हम देखते हैं कि आयोग द्वारा दिए गए JSSC CGL Syllabus 2024 कौन-कौन से नंबर और कौन-कौन से विषय है कितने समय के कितने नंबर के और कितने फलियां में यह पेपर्स होंगे इन सभी क्वेश्चन का जवाब आपको इसी पेज पर मिलेगा चलिए शुरू करते हैं
JSSC CGL Syllabus 2024
सबसे पहले यह बात आपको बता दे की पेपर एक ही दिन में होगा और तीन पेपर एक ही दिन में होंगे जिसमें आपको अभी नीचे दिए गए सिलेबस के अनुसार पता चलेगा कि इसमें तीन पेपर का प्रावधान किया गया है जिसमें पहला पेपर है क्वालीफाई नेचर का दूसरा लैंग्वेज पेपर है और तीसरा सामान्य अध्ययन का पेपर है दूसरे और तीसरे पेपर से ही आगे के मेरिट तैयार की जाएगी
परीक्षा का स्वरूप आयोग द्वारा ओ०एम०आर० (OMR) आधारित परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा यदि विभिन्न समूहो में लिया जाता है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का Normalisation किया जायेगा। अभ्यर्थियों की मेधा सूची उनके प्राप्तांक के Normalised अंक के आधार पर तैयार किया जायेगा तथा परीक्षाफल प्रकाशन के पश्चात उन्हें Normalised अंक ही दिया जायेगा। JSSC CGL Syllabus
JSSC CGL Syllabus 2024: परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम :-
(क) परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी।
(ख) परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।
JSSC CGL Previous Year Paper in hindi, pdf download
(ग) भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे।
(घ) मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी। इसमें निम्न विषय रहेंगे:-
पत्र 1 (भाषा ज्ञान) कुल प्रश्न 120, परीक्षा अवधि 2 घंटा
(क) हिन्दी भाषा ज्ञान- 60 प्रश्न
(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान- 60 प्रश्न
भाषा ज्ञान में प्राप्त अंक मात्र अर्हक (Qualifying) होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान में प्राप्त अंको को जोड़ कर 30% अंक प्राप्त करना निर्धारित रहेगा।
पत्र-2-चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाः कुल प्रश्न-100, परीक्षा अवधि 2 घंटा हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू / संथाली/बंगला/मुण्डारी (मुण्डा) / हो/ खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी/पंचपरगनिया/उड़िया/संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे।
पत्र- 3 (सामान्य ज्ञान) कुल प्रश्न-150, परीक्षा अवधि 2 घंटा
(क) सामान्य अध्ययन | 30 प्रश्न |
---|---|
(ख) सामान्य विज्ञान | 20 प्रश्न |
(ग) सामान्य गणित | 20 प्रश्न |
(घ) मानसिक क्षमता जाँच | 20 प्रश्न |
(ङ) कम्प्यूटर का ज्ञान | 20 प्रश्न |
(च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान | 40 प्रश्न |
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
JSSC CGL Syllabus 2024 : परीक्षा का पाठ्यक्रम
पत्र 1 (भाषा ज्ञान)
क) हिन्दी भाषा ज्ञान (Hindi Language Knowledge) | ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान (English Language Knowledge) |
---|---|
(i) हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न | (i) अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न |
(ii) हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न | (ii) अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 30 प्रश्न |
इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे। | इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे। |
पत्र 2 (चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा)
हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू / संथाली / बंगला/मुण्डारी (मुण्डा) / हो/ खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी/पंचपरगनिया/उडिया/संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे।
पत्र -3 (सामान्य ज्ञान)
(क) सामान्य अध्ययनः-
इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जिसे कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षिय योजना।
(ख) सामान्य विज्ञानः-
सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।
(ग) सामान्य गणितः-
इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे। सामान्यतः इसमें मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे।
(घ) मानसिक क्षमता जाँच:-
इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनो प्रकार के प्रश्न रहेंगे। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि ।
(ङ) कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञानः-
इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों, एम. एस. विन्डो ऑपरेटिंग सिस्टम, एम.एस. ऑफिस एवं इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
(च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञानः-
झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएँ, खेल-खिलाडी, व्यक्तित्त्व, नागरिक उपलब्धियों, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय इत्यादि।
JSSC CGL Syllabus 2024: अब कुछ चर्चा और डिटेल से हम भाषा संबंधित जो विषय हैं उनको भी देखते हैं जिसमें ज्यादातर जो बच्चों ने फॉर्म अप्लाई किया है वह हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से फॉर्म अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी सबसे ज्यादा हैं तो हम यहां पर केवल इन्हीं दोनों भाषा के सभी सिलेबस को देखेंगे
1. भाषा-हिन्दी
हिन्दी की उत्पत्ति
पुरानी हिन्दी अवहट्ट
डिंगल
भाषा के विभिन्न रूप: रचनात्मक भाषा, राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, संचार भाषा।
हिन्दी का शब्द भंडारः तत्सम्, तदद्भव, देशज, विदेशज।
भाषा विज्ञान भाषा की परिभाषा, उत्पत्ति, विकास, ध्वनि परिवर्तन और अर्थ परिवर्तन।
साहित्य सिद्धान्त :- काव्य लक्षण, काव्य हेतु, काव्य प्रयोजन, शब्द-शक्ति, रस, छंद, अंलकार।
पश्चिमी साहित्यिक सिद्धांत: प्लेटो, वर्ड्सवर्थ, मैथ्यू अर्नोल्ड, आईए रिचर्ड्स, टीएस, एलियट के सिद्धांत। उद्देश्यपूर्ण हिंदी अवधारणाएँ, प्रशासनिक हिंदी, प्रशासनिक पत्राचार, सारांश, टिप्पणियाँ, प्रारूपण, रिपोर्ट।
2. (क) काव्य
निर्धारित कवि– विद्यापति, कबीर, सूरदास, तुलसीदास, बिहारी, रसखान, भूषण।
(ख) काव्य वीथि
निर्धारित कवि– भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, मैथिलीशरण गुप्त, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, रामधारी सिंह दिनकर, अज्ञेय, नागार्जुन, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और धूमिल।
3. उपन्यास (Novels) | 4. कहानियाँ (Short Stories) | 5. नाटक (Plays) | 6. हिन्दी साहित्य का इतिहास (History of Hindi Literature) |
---|---|---|---|
A. गोदान – प्रेमचंद | A. मधुआ – जयशंकर प्रसाद | A. भरतदुर्दर्श – भारतेंदु हरिचंद्र | 1. हिन्दी साहित्य का इतिहास – रामचंद्र शुक्ल |
B. मैला आँचल – फणीश्वर नाथ रेणु | B. ठाकुर का कुआँ – प्रेमचंद | ख. ध्रुव स्वामिनी – जयशंकर प्रसाद | 2. हिन्दी साहित्य का इतिहास – सं. डॉ. नागेन्द्र |
C. रागदरबारी – श्रीलाल शुक्ल | C. नीलम देश की राजकन्या – जैनेन्द्र कुमार | ग. आधे अधूरे – मोहन राकेश | |
D. परिन्दे-निर्मल वर्मा | |||
E. दिल्ली में एक मौत -कमलेश्वर | |||
F. वापसी -उषा प्रियवंदा | |||
G. अभिशप्त- यशपाल | |||
H. मिसपाल -मोहन राकेश |
व्याकरण संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, कारक, समास, मुहावरे।
English Language and Literature
1. Language
I. Error Recognition
- II. Fill in the Blanks
- III. Vocabulary
- IV. Spellings
- V. Grammar Adjective, noun, pronoun, verb, subject-verb Agreement, Interchangeability of noun and Verb, Gerund, Participle, Infinitive, Adverb, tense, Clause, Transformation, Narration, Voice, Preposition.
- VI. Sentence Structure
- VII. Synonyms
- VIII. Antonyms
- IX. Sentence Completion
- X. Idioms & Phrases
- XI. Comprehension Passage etc.
2. Literature
Novel– Old man and the Sea- Earnest Hemingway; The Painter of signs- R.K. Narayan; The Power and the Glory Graham Greene; Fasting, Feasting- Anita Desai
Drama– The Tempest- William Shakespeare; Dr. Faustus- Christopher Marlowe; Final Solutions- Mahesh Dattani, Hayavadana- Girish Karnard.
Poetry– Sonnet-29- William Shakespeare; The Rainbow William Wordsworth; The Traveller- Walter De La Mare; Lead Kindly Light- Cardinal Newman; the Splendour Falls- Alfred Lord Tennyson; Ode to a Nightiangle John Keats; The Hollow Men- T.s. Eliot; Telephone conversation-Wole soyinka; A River- A.K. Ramanujan
Short Stories– A Snake in the Grass- R.K. Narayan; The Castaway- Rabindranath Tagore; The man of the House- Frank O’Connor, The Flood- Kamala Markandaya; The country of the Blind-H.G. Wells; The basement Room-Graham Greene.
Essay– Voluntary Poverty- M.K. Gandhi; Discipline for Daily Life- Lewis Mumford; The Civilization of To-day- C.E.M. Joad; Letter to a Teacher- Nora Rossi and Tom Cole (Trans.); Kamala Nehru- Jawaharlal Nehru.
History of the English Language:
- A.C. Baugh, Origins of the English Language- Joseph Willies.
- Phonetics A Text Book of English Phonetics for Indian students- Balasubramaniam, A Course in Phonetics P. Ladefoged.
JSSC CGL Syllabus, JSSC CGL Syllabus PDF Download,
Jssc cgl syllabus 2023 pdf in hindi paper,
JSSC CGL Syllabus 2023 In Hindi,
JSSC Syllabus In Hindi PDF,
Jssc cgl syllabus 2023 pdf in hindi science,
JSSC CGL Syllabus in Hindi,
JSSC CGL Hindi Syllabus Paper 2,
JSSC CGL Syllabus 2024,
Pingback: JSSC CGL EXAM DATE RELEASED 2024: आखिर आ ही गया एग्जाम डेट जल्दी देखें » Sarkari Yojana