PM Yojana Adda

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Apply| मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना इस तरह से करें आवेदन, पात्रता, लाभ 

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 2]

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने कुछ ही दिन पहले मइंया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा राज्य के महिलाओं को हर महिने 1000 और सालभर 12,000 रुपए दिए जाने वाले है। दो दिन पहले ही इस योजना से संबंधित नई अपडेट सामने आई है की 3 तारीख से लेकर 10 तारीख तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से जो राशि मिलेगी उसका इस्तेमाल महिलाएं स्वास्थ्य, पोषण और अपनी जरूरते पूरी करने के लिए कर सकती है। इस पोस्ट में हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार में जानकारी देने वाले है। 

Table of Contents

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना Overview-

योजना का नाम मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना
राज्य का नाम झारखंड
कब शुरु हुई 25 जुलै 2024
लाभ 1000 रुपये महीने
लाभार्थी राज्य की महिलाये
उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना
आधिकारीक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in 

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का उद्देश्य –

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता करना और उनको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना यह है। इस योजना से महिलाओं को जो राशि मिलेगी उससे वह अपनी जरूरते पुरी कर सकती है। सरकार जागरूकता अभियान के माध्यम से इस योजना की जानकारी घर घर में पहुंचानी वाली है। झारखंड सरकार यह कोशिश करने वाली है की राज्य के सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। 

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए महत्वपूर्ण तिथियां –

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत – 1 अगस्त 2024

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 8 अगस्त 2024

लाभार्थीयों की सूची – 15 अगस्त 2024

पहली किस्त – 16 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए पात्रता –

  • मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होना जरूरी है। 
  • 21 साल से 50 साल तक की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है। 
  • जिन महिलाओं की वार्षिक आय आठ लाख रुपए से कम है वह इस योजना का लाभ ले सकती है। 
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। 
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –

अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है –

  • आधारकार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशनकार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कहां कर सकते हैं ? 

आधिकारिक वेबसाइट – अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो https://mmmsy.jharkhand.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसके बारे में विस्तार में जानकारी नीचे दी गई है।‌

स्थानीय पंचायत कार्यालय – अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो स्थानीय पंचायत कार्यालय में जाकर कर सकते हैं। 

आंगनबाड़ी केंद्र – इस योजना के फाॅर्म आंगनबाड़ी केंद्र में भी उपलब्ध किए जाएगे। आप उधर जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको https://mmmsy.jharkhand.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद Apply Online इस बटन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म खुल जाएगा। 
  • इसमें आपसे कुछ जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है। 
  • अब आपसे जो दस्तावेज मांगे जाएंगे वह आपको ठीक से अपलोड करने है। इसके बाद आपको एक बार फाॅर्म चेक करना है और सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक एप्लिकेशन नंबर मिलेगा। इसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित करके रखना है। इस तरह से आपकी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें –

  • अगर आपको Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना है तो आपको सबसे पहले Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। इसमें आपको लाभार्थी सूची इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब अपना जिला, क्षेत्र, तहसील, ग्रामपंचायत/वार्ड का चयन करें। 
  • अब आपको “Get List” इस विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने लाभार्थी सूची आ जाएगी‌। 
  • अब इस सूची में आपको अपना नाम देखना है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा तो आपको 15 अगस्त से पहले किस्त मिल जाएगी। 

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के फॉर्म PDF डाउनलोड कैसे करें ?

  • अगर आपको Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के फाॅर्म की पीडीएफ डाउनलोड करनी है तो आपको मुख्यमंत्री सम्मान योजना के https://mmmsy.jharkhand.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • होमपेज पर आपको Application Form यह लिंक दिखाई देगी। इसके उपर आपको क्लिक करना है। 
  • अब आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाॅर्म खुलेगा इसे आपको डाउनलोड करना है। 
  • इस फाॅर्म की आप प्रिंट निकालकर ले सकते हैं। 

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?- 

  • झारखंड राज्य की जो महिलाएं Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहती है उनको अपने ग्रामपंचायत के कार्यालय में लगे सरकारी शिविर में आवेदन करना जरूरी है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको यह स्टेप्स फाॅलो करनी है –
  • आपके गांव के ग्रामपंचायत में शिविर आयोजित किया होगा। उसमें आपको जाना है। 
  • शिविर में आपको मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का फाॅर्म लेना है। 
  • आपसे फाॅर्म में जो जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है। अब जो आवश्यक दस्तावेज की प्रतियां होगी वह आपको फाॅर्म के साथ संलग्न करनी है। 
  • इसके बाद फाॅर्म को एक बार चेक कर लें और शिविर में जमा करें। 
  • फाॅर्म जमा करने के बाद आपको अधिकारी से पावती लेनी है। 

mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभ –

  • मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • इससे महिलाएं अपनी जरूरते पुरी कर सकती है। 
  • इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
  • इस योजना द्वारा महिलाओं को हर महिने 1000 रुपए आर्थिक सहायता दी जाने वाली है।
  • इस योजना द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ने में मदद होगी। महिलाएं घर में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होगी। 
  • महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार आएगा। 

यह भी पढ़ें –

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024, यह है आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ 

Mukkhymantri Maiya Samman Yojana के लिए वार्षिक बजट –

झारखंड राज्य के महिलाओं को इस योजना द्वारा आर्थिक सहायता दी जाने वाली है। इस योजना के लिए वार्षिक बजट 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा होने वाला है। इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण में सुधार आएगा। महिलाएं अपनी जरूरते पुरी कर सकती है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। वह परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। 

Mukkhymantri Maiya Samman Yojana के आवेदन की जानकारी कहां से प्राप्त करें –

अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इन जगहों से प्राप्त कर सकते हैं –

आधिकारिक वेबसाइट – अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सामाजिक कल्याण विभाग के या महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

स्थानीय पंचायत कार्यालय – अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप स्थानीय पंचायत कार्यालय या ब्लाॅक विकास कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र – आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी इस योजना के आवेदन फाॅर्म प्राप्त होंगे और उधर से भी आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

समाचार पत्र और स्थानीय मीडिया – समाचार पत्र में भी आपको इस योजना की जानकारी मिलेगी। स्थानीय मीडिया पर भी आपको इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। 

राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर – अगर आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर से भी प्राप्त कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया – सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया पर इस योजना से संबंधित और अपडेट देखने को मिलेगी। आप अन्य योजना के संबंधित वेबसाइट पर इस योजना से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। 

FAQ –

1) Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का उद्देश्य क्या है ? 

Ans – मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता करना और उनको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना यह है। इस योजना से महिलाओं को जो राशि मिलेगी उससे वह अपनी जरूरते पुरी कर सकती है।

2) मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना द्वारा महिलाओं को कितनी राशि दी जाने वाली है ?

Ans – मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के द्वारा राज्य के महिलाओं को हर महिने 1000 और सालभर 12,000 रुपए दिए जाने वाले है।

3) मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की शुरुआत कबसे होने वाली है ?

Ans – मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की शुरुआत 1 अगस्त 2024 को होने वाली है। 

4) मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

Ans – मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 है। 
मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की पहली किस्त कब जमा होने वाली है ?

5) मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की पहली किस्त कब जमा होने वाली है ?

Ans – मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की पहली किस्त 16 अगस्त 2024 को जमा होने वाली है। 

निष्कर्ष –

इस पोस्ट में हमने आपको मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक सहायता देना और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में बदलाव लाना यह हैं। अगर आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट करके बता सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके कमेंट का रिप्लाई देने का प्रयास करेंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद !

ReplyForwardAdd reaction

Displaying 1722616547433.webp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top