Sarkari Yojana Adda

Sarkari Yojana Adda

सरकारी योजना की जानकारी

Home

Mukhyamantri Maiya Samman Yojna: मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लेटेस्ट अपडेट: अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, देखिए पुरी जानकारी

Mukhyamantri Maiya Samman Yojna
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Mukhyamantri Maiya Samman Yojna: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाने वाली है। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। कल ही हेमंत सोरेन सरकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस योजना से संबंधित ट्विट किया है। इस ट्विट में उन्होंने बताया की महिलाएं 15 अगस्त तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। सरकार ने महिलाओं को आवेदन करने के लिए और पांच दिन का टाइम दिया है।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojna Overview

योजना का नाम Mukhyamantri Maiya Samman Yojna
राज्य झारखंड
किसने शुरु की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
उद्देश्य राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता
लाभ हर महीने 1000
अंतिम तिथी 15 अगस्त 2024
आधिकारीक वेबसाइट यहा क्लिक करे


मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लेटेस्ट अपडेट –

कल ही मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना से संबंधित एक नई अपडेट सामने आई है। राज्य की महिलाओं को इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने इस बात के तरफ ध्यान देते हुए इस योजना की आवेदन तिथि बढ़ाई। पहले इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए 10 अगस्त अंतिम तिथि थी। अब इसे बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया है। अब महिलाएं 15 अगस्त तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।


मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना क्या है ?

झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना को शुरू किया है। झारखंड में जिन महिलाओं की उम्र 21 से 50 के बीच में हैं उनको इस योजना से आर्थिक सहायता दी जाने वाली है। इस योजना द्वारा महिलाओं को हर महिने 1000 रुपए मतलब एक साल में 12,000 रुपए दिए जाने वाले है। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र है तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए पात्रता –

अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह पात्रता होना आवश्यक है –

  • आवेदक महिला झारखंड राज्य की मुल स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदन करने के लिए महिला की उम्र 21 साल से 50 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • महिला का आधारकार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है।
  • महिला के परिवार का नाम झारखंड राज्य अंत्योदय अन्न योजना में दर्ज होना जरूरी है। मतलब महिला के पास गुलाबी, पीला, सफेद या हरा राशन कार्ड होना जरूरी है।


मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –

अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है –

  • आधारकार्ड
  • राशनकार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • स्व घोषणा पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाईल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधारकार्ड से लिंक मोबाईल नंबर


Mukhyamantri Maiya Samman Yojna के लिए आवेदन कैसे करें ?-

अगर आप मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है –

  • Mukhyamantri Maiya Samman Yojna के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के https://mmmsy.jharkhand.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। इसमें आपको रजिस्ट्रेशन इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फाॅर्म खुल जाएगा। इसमें आपको सभी पुछी गई आवश्यक जानकारी भरनी है और सबमिट इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Menu इस बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद इस योजना के पीडीएफ फाॅर्म को डाउनलोड करना है। इसके बाद पीडीएफ की प्रिंटआउट निकाल लेनी है।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के आवेदन फाॅर्म में पुछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी है। जैसे की नाम, पता, आधार नंबर, मोबाईल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि।
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फाॅर्म के साथ संलग्न करना है। इसके बाद ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी या पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में जाकर इस आवेदन को जमा करना है।
  • इसके बाद पंचायत सेविका, आंगनवाड़ी सेविका या शिविर के सहयोगी आपका ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म भरेंगे और आपको योजना की रसीद दी जाएगी। इस तरह से आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024: श्रमिकों को मिलेगी हर महिने 3000 रुपए पेंशन, इस तरह से करें आवेदन


Mukhyamantri Maiya Samman Yojna की लिस्ट कब जारी होगी? –

Mukhyamantri Maiya Samman Yojna की आवेदन तिथि पुरी होने के बाद आपके फाॅर्म की जांच की जाएगी। यह जांच 15 अगस्त से 20 अगस्त के बीच में हो सकती है। इसके बाद इस योजना की लाभार्थी सुची जारी होगी। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा उन्हें 22 अगस्त से इस योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें इस योजना के द्वारा हर महिने 1000 रुपए डीबीटी के द्वारा ट्रांसफर किए जाएंगे।


Mukhyamantri Maiya Samman Yojna की लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

  • अगर आप Mukhyamantri Maiya Samman Yojna की लिस्ट ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको मेनू इस विकल्प पर क्लिक करके लाॅगिन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने लाॅगिन का फाॅर्म आएगा। यहां आपको मोबाईल नंबर डालना है और Send OTP इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को आपको वेरिफाई करना है।
  • अब लाॅगिन करने के बाद आपको मेनू पर क्लिक करना है। अब Check beneficiary list इस बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने इस योजना की लाभार्थी सूची खुल जाएगी। आपको इसमें आपका नाम चेक करना है।

FAQ-

Mukhyamantri Maiya Samman Yojna की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है ?

Ans – https://mmmsy.jharkhand.gov.in यह Mukhyamantri Maiya Samman Yojna की आधिकारिक वेबसाइट है।

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना की लेटेस्ट अपडेट क्या है ?

Ans – कल ही मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना से संबंधित एक नई अपडेट सामने आई है। अब महिलाएं 15 अगस्त तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है ?

Ans – आवेदन करने के लिए महिला की उम्र 21 साल से 50 साल के बीच में होनी चाहिए।



निष्कर्ष –



इस पोस्ट में हमने आपको मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना क्या है ?, मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लेटेस्ट अपडेट, मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, सुची कैसे चेक करें इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top